ग्राम पंचायत
यहाँ कि कुल आबादी 5063 है| जिसमे पुरुष और महिलाओं का अनुपात 63/37 है। ग्राम पंचायत मे 6 ग्राम आते हैं जो राजस्व प्राप्त हैं और तीन छोटी-छोटी घाटियाँ भी हैं। इस ग्राम पंचायत कि एक और विषेशता है, अलवर के प्रसिद्ध मंदिर भर्तहरि बाबा का मंदिर भी इसी ग्राम पंचायत मे है/ जिसमे दूर-दूर से लोग आते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं। मन्नत पूरी हो जाने पर वो परिवार सहित इसी स्थान पर परिवार सहित भंडारा भी करते हैं/ इस ग्राम पंचायत का छेत्रफल 8393.00 है। समतल जमीन पर लोग खेती करते हैं। यहाँ का कुछ भाग पथरीला भी है। मुख्य रूप से यहाँ पर चने, गेहूं, मक्का कि खेती होती है। यहाँ के नजदीक रेल्वे स्टेशन अलवर और मलखेड़ा हैं। यहाँ से नेशनल हाइवे एनएच-8 निकलता है जो जयपुर मे जाकर मिलता है। जिस पर फोर लिने का प्रस्ताव है।



